प्रयागराज: एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर रक्तदान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। एनएसयूआई के 53 वें स्थापना दिवस के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसयूआई के अजय पांडेय बागी के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने रक्तदान कर जन जागरुकता का संदेश दिया।
अभिषेक शुक्ल ने रक्तदान के बाद कहा कि रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। आदर्श भदौरिया, जितेश मिश्र, पृथ्वी तिवारी, हिमांशु पचौरी, अभिषेक शुक्ल, विरेन्द्र यादव, हर्ष तिवारी, अमित सिंह आदि ने रक्तदान किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |