जौनपुर: डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। आगामी ईद के त्योहार एवं नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बुद्धवार को अपराह्न एक बजे मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका का अचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि निकाय चुनाव को गम्भीरता से लेते हुए सकुशल सम्पन्न कराएं। उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा जारी किए जा रहे नोड्यूज के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त किया। नगर पालिका निरीक्षण के पश्चात दोनों अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ नगर के मुख्य तिराहे से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए समूचे नगर में भ्रमण करते हुए नई बाजार तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने नगरवासियों से शान्तिपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों में शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान में भाग लेने और निर्भय होकर मतदान करने की अपील किया। डीएम व एसपी ने लोगो को आगाह किया कि निकाय चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नगर भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, थानाध्यक्ष विवेक तिवारी पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
