जौनपुर: प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार हुसैन अहमद व नायब तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप यादव ने लेखपाल विवेक दूबे व अमरेन्द्र बहादुर एवं पुलिस बल के साथ बीरभानपुर गांव पहुंच कर नाली की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को बुल्डोजर के जरिए ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीरभानपुर में सरकारी नारी की भूमि पर पन्नालाल यादव ने बाउन्ड्री वाल बना लिया था और रमेश कुमार यादव ने मड़हा आदि रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसको तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पुलिस बल व राजस्व टीम के सहयोग से बुल्डोजर चलवा कर किये गये अवैध कब्जे को खाली करा दिया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

%20%E0%A4%AA.jpg)
