बीजेपी के प्रयासों से शांतिनगर में बन रही नई सड़क | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, पूर्व नगरसेवक अनिल रवजीभाई वीरानी,पूर्व नगरसेविका सीमा कमलेश शाह, पूर्व नगरसेविका वंदना संजय भावसार के संयुक्त प्रयासों से मनपा प्रभाग क्र.-21, सेक्टर-1, शांतीनगर मीरारोड में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा अंदर साईट का नया रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा मीरारोड मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता जी के मार्गदर्शन में बन रही इस नई सड़क को लेकर यहां के स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी को धन्यवाद दिया है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |