जौनपुर: समाधान दिवस का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शासन के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली प्रांगण में समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों से चार फरियादी अपना-अपना प्रार्थना पत्र लेकर नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। बताया जाता है कि शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर शहर कोतवाली प्रांगण में आयोजित रहा। इस दौरान जमीन से संबंधित चार प्रार्थना पत्र लेकर फरियादी नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर अपनी अपनी बातों को रखें नगर मजिस्ट्रेट ने समस्या को सुनकर मौके पर ही दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिये। जबकि शेष रहे दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व की टीम गठित कर दिये ताकि जल्द ही मामले का निस्तारण हो सके। इस दौरान शहर कोतवाल सतीश सिंह, अपराध प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव समेत राजस्व टीम के लोग उपस्थित रहे। सिकरारा संवाददाता के अनुसार स्थानी थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 10 प्राथना पत्र पड़ा चार का निस्तारण मौके पर हुआ। पूछने पर थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि कुल 10 प्रार्थना पत्र पड़ा था जिसमें 8 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित था और दो प्रार्थना पत्र मारपीट से संबंधित था जिसमें 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कानूनगो संजय तिवारी के अलावा समस्त लेखपाल उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

