नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। नगर स्थित वासुदेव तपे·ारी गर्ल्स इण्टर कॉलेज व आदशर््ा भारतीय महाविद्यालय में शनिवार को विद्यारम्भ महोसत्व का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसको अतिथियों ने जमकर सराहा। उक्त विद्यालय में आयोजित विद्यारंभ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए विद्यालय के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन व मंत्रोच्चारण के पश्चात कार्यकम का शुभारंभ किया। वही छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा संरक्षक श्री उपाध्याय ने कहा कि हम बच्चियों के उचित शिक्षा व बौद्धिक विकास के हर सम्भव पहल करने का संकल्प लेने के साथ ही साथ बेटियों की उचित शिक्षा पर प्रोत्साहन करना चाहिए। वही विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन वसीम अहमद विद्यालय व्यबस्था की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षा के नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। कॉलेज की प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की स्थापना से लेकर विद्यालय के प्रगति के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम करे महाविद्यालय के प्राचार्य विनय मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। अंत में गृह वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से सफिया खान, सुरेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार राव, रत्न श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
 |
| विज्ञापन |
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|