नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शुक्रवार को आये लोक सेवा आयोग उत्तरप्रदेश परीक्षा परिणाम में जिले की एक प्राथमिक स्कूल की टीचर ने बाजी मारी, वह डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित हुई है। उन्होंनें यह सफलता अपनी मेहनत के बल पर जिले में ही रहकर सेल्फ स्टडी करके हासिल की। इस प्रतिभावान बेटी के पिता बर्तन व्यापारी है, माँ हाउस वाइफ है। नगर के सूक्खीपुर कालोनी के निवासी हरिशचंद्र गुप्त की बेटी संस्कृति गुप्ता ने लोकसेवा आयोग परीक्षा परिणाम में डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुई है। संस्कृति ने बताया कि उसने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती बाल मंदिर बारीनाथ ऊर्दू बाजार से हासिल की है तथा इण्टर तक की पढ़ाई गौतबुध्द इण्टर कालेज चम्बल तारा से की। पोस्ट ग्रेजुएट टीडी पीजी कालेज से पूरी करने के बाद 2017 में बीटीसी किया। 2018 में वह प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर चयनीत होने के बाद कम्पोेजिट विद्यालय करंजाकला में सहायक अध्यापिका के पद पर सेवा दे रही थी लेकिन उसने पढ़ाई नहीं छोड़ी घर पर रहकर अपने मामा रजनीश प्रजापति के निर्देशन में तैयारी की जिसका परिणाम रहा कि आज उसे यह सफलता मिली है। संस्कृति ने बताया कि अभी हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। आईएएस व पीसीएस अफसर बनने के लिए पढ़ाई जारी रहेगी। उसने अपने सफलता का श्रेय अपनी माता अनीता गुप्ता, पिता हरिश चंद्र गुप्त, मामा रजनीश प्रजापति और गुरूजनों को दिया।
 |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|