जौनपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहा गोविंदपुर गांव में वंशराज के बंद पड़े घर से चोरों ने लाखों रु पये के जेवर और पीतल व तांबे के बर्तन भी उठा ले गये। बुधवार को सुबह मुंबई से आये परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। गांव निवासी वंशराज घर में ताला बंद कर परिवार सहित मुंबई रहते रहे हैं। बुधवार को जब वह मुंबई से परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा पर दूसरा ताला लगा हुआ है। ताला तोड़कर परिवार वाले जब घर में घुसे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हुए थे। सामान बिखरा पड़ा रहा। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कर चोरी करने के बाद अपना ताला बंद कर दिया था। जिससे कि पास पड़ोस वालों को चोरी की जानकारी न हो सके।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
