वाराणसी: सुजीत यादव लक्कड़ दोबारा बने सपा जिलाध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। भट्ठी गांव (लोहता) निवासी सुजीत यादव लक्कड़ को दोबारा सपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस आशय का पत्र जारी किया है। मार्च 2020 में पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था।
उनके मनोनयन पर शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, डॉ. ओपी सिंह, वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, गणेश यादव, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, रामसिंह यादव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, भीष्म नारायण यादव, आनंद मौर्य, विष्णु शर्मा, राजेश यादव नत्थू, कारीमुल्लाह अंसारी, डॉ. रामबालक पटेल, कन्हैया राजभर, जितेंद्र यादव, हर्ष राजभर, खंझाटी सिंह, बाबू लाल यादव, अजय चौधरी, शमीम अंसारी, रामकुमार यादव व विनोद शुक्ला ने हर्ष जताया है।
![]() |
Advt |