जौनपुर: प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork
![]() |
संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते अधिकारीगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियाद
जौनपुर। शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने लोगों के प्रार्थना पत्रों को लेकर निस्तारण हेतु अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिया। इसी क्रम में केराकत संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि पक्की पैमाइश के साथ की गयी पत्थर गड्डी को उखाड़ने वाले व सरकारी चकमार्ग पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी मातहतों से दिवस के प्रार्थना पत्रों का समय से व पारदर्शिता के साथ मौके पर पहुंचकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में जो भी अधिकारी अनुपस्थित होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर पड़े 140 प्रार्थना पत्रों में मात्र 8 का निस्तारण किया गया। शेष 132 फरियादी मायूस हो कर खाली हाथ वापस लौट गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह,जिला विकास अधिकारी बृज भान सिंह, परियोजना निदेशक जय केश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्यागी, डीएसटीओ राम दरश यादव,एसडीएम नेहा मिश्रा व सीओ गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। फरियादियों द्वारा कुल 78 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से मौके पर सात का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र विभाग से संबंधित अधिकारियों को सौंप कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सरपतहां शैलेन्दर कुमार, नायब लपरी संदीप गुप्ता, नपा इओ प्रदीप गिरी, एसडीओ रोशन जमीर, चिकित्साधीक्षक डॉ रफीक फारु की, उपनिरीक्षक जनार्दन यादव समेत विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |