जौनपुर: डाकघरों से मिलना शुरू हुआ महिला सम्मान बचत पत्र | #NayaSaveraNetwork
![]() |
प्रधान डाकघर में पहली महिला को बचत पत्र देते पोस्टमास्टर सलीम खान। |
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वित्त मंत्रालय द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से सभी डाकघरों में उपलब्ध करा दिया गया है। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। इसके तहत वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में तत्काल महिलाओं ने पहुँचकर जानकारी लेना शुरू किया और निवेश आरम्भ भी कर दिया। पहले दिन ही जिले के डाकघरों से 7 से ज्यादा 'महिला सम्मान बचत पत्र' जारी किये गए। पहली खाताधारक के रूप में अर्चना गुप्ता ने महिला बचत सम्मान पत्र प्राप्त किया। दो वर्ष की अवधि वाली इस योजना में न्यूनतम एक हजार व अधिकतम दो लाख रूपये तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना में निवेश पर धारा 80-सी के तहत आयकर में छूट का भी प्रावधान है।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |