राज्यपाल रमेश बैश के हाथों पुरस्कृत किए गए संजय गुप्ता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उल्हासनगर के उद्योगपति और समाजसेवी संजय कन्हैया गुप्ता को आज उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के चलते महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैश के हाथों नवभारत नवराष्ट्र अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर उपस्थित रहे।
संजय गुप्ता द्वारा की जा रही आदिवासी, विकलांगों एवं वृद्ध लोगों की सेवा को देखते हुए पुरस्कृत किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर विधायक कुमार आयलनी,भाजपा जिला अध्यक्ष जमनू पुरुस्वानी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सुखरामानी उपाध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि,सुजीत उपाध्याय, पत्रकार सुरेश चौहान, जय प्रकाश यादव,महेश यादव,रोशन झा,सुजीत मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी,राकेश पाठक,फूलचंद यादव,अनिल जयसवाल समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |