जौनपुर: शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी:डॉ.कादिर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के ग्राउंड में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक काशी गोमती ग्रामीण बैंक के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान का बुके एवं पुष्प देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पहला मैच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के बीच खेला गया जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 10 ओवर में 97 रन की पारी खेली पंजाब नेशनल बैंक ने 10 ओवर में मात्र 77 रन ही बना पाए। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 20 रन से विजेता घोषित हुई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रमाकांत यादव ने 38 रन एवं मनीष ने 32 रन की पारी खेली राम किन्किर ने गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम दर्ज कराए। दूसरा मैच पंजाब नेशनल बैंक बनाम काशी गोमती के बीच खेला गया। काशी गोमती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रन बनाए। पंजाब नेशनल बैंक में अपनी बैटिंग में 10 ओवर में मात्र 93 रन ही बना पाई इसके बाद काशी गोमती बैंक 22 रनों से विजय घोषित हुई। श्री खान ने कहा कि शरीर एवं मन खेल से ही स्वस्थ रह सकता है ऐसे अनेकों खेलों के माध्यम से लोगों में जागरूकता खेल के प्रति जागृत होगी एवं शारीरिक एवं मानसिक रूपों से मानव स्वस्थ भी रहेगा। इस मौके पर मनीष सिंह रामकिंकर,रमाकांत यादव अनुराग यादव,दुष्यंत कुमार सुरेश यादव,आशीष गुप्ता सत्य प्रकाश,शेखर रवीश,मुकेश,विनोद इत्यादि बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Ad |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
