जौनपुर: डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मडि़याहूँ जौनपुर। नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय तहसील परिसर में नगर पंचायत मडि़याहूँ व नगर पंचायत रामपुर के अध्यक्ष और सभासदों का पर्चा दाखिला होना है पर्चा दाखिले की अंतिम तिथि 17 अप्रैल नियत की गई है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था में लगा हुआ है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनूप कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने संयुक्त रूप से तहसील स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया इसके अलावा तमाम बातों की जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मडि़याहूँ लाल बहादुर क्षेत्राधिकारी मडि़याहूँ अशोक कुमार सिंह नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह और तमाम अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |