जौनपुर: नए सत्र के पहले दिन पुस्तक पाकर बच्चे खुशी से झूमे | #NayaSaveraNetwork
![]() |
हाथों में पुस्तक लेकर दिखाते विद्यार्थी। |
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिततूपुर में नामांकित बच्चों को ग्राम प्रधान अजीत कुमार राय चुनमुन द्वारा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। जिससे बच्चो में जागृति के साथ साथ खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चे सत्र प्रारम्भ होने के पहले ही दिन पुस्तक पाकर अत्यधिकआनिन्दत दिखाई दिए वे घर जाकर अपने अभिभावक को इस बात से अवगत कराएंगे कि हम पुस्तक पा गए है। विद्यालय में समय से पढ़ाई प्रारम्भ हो गई है। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका ममता राय,सुषमा सिंह,नीतू तिवारी,किरण देवी सीता देवी सहित सभी रसोइए और गांव के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent