जौनपुर: किशोरी संग दुराचार का वीडियो वॉयरल, एक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक  जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी छात्रा संग किशोरों ने दुराचार किया तथा पूरे घटना का वीडियो बना लिया। आपस में विवाद होने पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दो पर नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरा आरोपी वीडियो वायरल होने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसका वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो में दिख रहे शेष आरोपियों की तलाश जारी है। घटना एक माह पहले की बताई जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी इंटर मीडिएट में पढ़ती है। उसके साथ ही पढ़ने वाली छात्रा का भाई जो उसी कॉलेज में पढ़ता है से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों चोरी छुपे मिलते जुलते थे। इस बात की जानकारी किशोर के दोस्तों को भी हो गई जो साथ पढ़ते थे। सभी ने मिलकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक किशोरी को तय स्थान पर बुलाया और दुराचार किया। इसी दौरान एक एक कर सभी पहुंचते गए और दुराचार का वीडियो बनाते गए। पूरे घटनाक्रम से बदहवास किशोरी डरी सहमी रही। घटना के एक माह बाद आपस में विवाद होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ लिया। उसका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई। पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सुमित उर्फ गोलू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी गोबरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस इलाज करा रहे आरोपी प्रत्यान्शु मिश्रा उर्फ  निहाल पुत्र राकेश निवासी गोबरा के ठीक होने का इंतजार कर रही है। वीडियो में दिख रहे शेष की तलाश जारी है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें