डिजिटल रिश्ते | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डिजिटल रिश्ते
फोटो में लिखते हैं मेरी मां ही मेरी दुनिया है,
जरा एक बार दिल से पूछते कि
मां तू क्यू दुखिया है?
डिजिटल दुनिया में हर तरफ सिर्फ बहकावा है,
माता पिता ही मेरे भगवान है
ये तो सिर्फ दिखावा है।
मन से भक्ति नही होती है
मोबाइल में दिल बसता है,
मेरा बेटा भविष्य में क्या करेगा
यह सोच के मन धंसता है।
हाथों में मोबाइल लेकर हम
माता पिता को इग्नोर करते हैं,
सच्ची खुशी देने वाले भगवान को
अपने से दूर रखते हैं।
कितने रिश्ते है जो हर रोज
टूट जाते हैं,
कितने अपने हैं जो अपनों से छूट जाते हैं,
जब अपना घर छोड़कर दूसरे शहर को जाते हैं
तब हमे वही माता पिता याद आते हैं।
ये जनरेशन सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट से रिश्ता रखता है,
फोटो में फिल्टर लगा के अपने को जवान रखता है।
बदल जाओ देश के लोगों
कुछ वक्त घर वालो को भी दो,
मोबाइल से रिश्ता बढ़ाने के चक्कर में कही माता पिता से रिश्ता न तोड़ दो।
–रितेश मौर्य
जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

