नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के गांवों में रात में पुलिस गश्त की व्यवस्था न होने से प्रयागराज व भदोही की सीमा पर बसे गांव के लोगों में हमेशा भय का वातावरण बना रहता है। जिससे लोगो मे रोष व्याप्त हैं। थाने में हल्का नंबर एक दो व हल्का नंबर तीन है जबकि हल्का एक का कुछ क्षेत्र जंघई पुलिस चौकी के क्षेत्र में पड़ता है। पहले थाने के सिपाही गांवों में रात में गश्त करते थे और रात में गांवो में पुलिस का अहसास कराते थे किन्तु अब वह व्यवस्था क्षेत्र में कही भी देखने को नही मिल रही हैं। पुलिस या तो बड़ी आपराधिक घटनाओं के घटित होने के बाद मौके पर जा रही है या जहां अवैध कमाई की उम्मीद है वहां जाती है, बाकी निरीह जनता से कोई वास्ता- सरोकार नहीं नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा कानून व्यवस्था का राज कायम करने के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं और क्षेत्रों में अचानक पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा भी लेते हैं, तो वहीं आरोप है कि मातहत गंभीरता नहीं बरत रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मीरगंज थाने में व्याप्त दुव्र्यवस्था को दूर कराने का आग्रह किया है।
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg) |
Advt |
 |
Ad
|
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) |
Advt
|