जौनपुर: गांजा संग एक के साथ तीन वारंटी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां/शाहगंज जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ शातिर अभियुक्त सहित दो अन्य वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरु द्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल संजय सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में चक्रमण कर रहे थे कि शेखाहीं नहर पुलिया के पास पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरपतहां निवासी सुनील कुमार पुत्र सुखई के रूप में हुई,वहीं वारंटियों के विरु द्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सच्चिदानंद ने पलिया गांव निवासी राजपत पुत्र हरी लाल तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौरसिया ने गैरवाह गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र राम मिलन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सबरहद गांव निवासी फकरे आलम पुत्र सुकुरु ल्लाह का परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की सुबह घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
![]() |
| विज्ञापन |

