BREAKING

वाराणसी: बीएचयू में जोंक थेरेपी से शुरू होगा उपचार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में अब जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग सहित अन्य कई बीमारियों का इलाज जोंक (आयुर्वेदिक नाम जलौका) थेरेपी से होगा। शनिवार को सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने सेंट्रल फैसिलिटी सेंटर (जलौका केंद्र) का उद्घाटन किया है। इस केंद्र में मॉर्डन मेडिसिन और आयुर्वेद दोनों के डॉक्टर समन्वय से मरीजों का उपचार करेंगे।

आयुर्वेद संकाय के कुछ चिकित्सक उपचार में जोंक उपयोग पहले भी करते थें। हालांकि इसके लिए केंद्र न होने से कई समस्याएं आती थीं। मरीजों को उपचार के लिए खुद जोंक लाना पड़ता था। जलौका केंद्र में जोंक पालन भी किया जाएगा। आयुर्वेद संकाय के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार भारती ने बताया की जलौका चिकित्सा का वर्णन आज से पांच हजार वर्ष पूर्व महर्षि सुश्रुत ने किया था। इस मौके पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंकुर सिंह, डॉ. भास्कर मौर्या, डॉ. आशीष शर्मा, प्रो. केके पांडेय, प्रो. जेएस त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद थे।


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें