नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। ईद त्योहार के मद्देनजर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी द्वारा ईद त्यौहार के पूर्व जुमा की नमाज पर नगर के सभी मस्जिदों के आस-पास साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया गया एवं ईद त्यौहार के मद्देनजर नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों के पास नगर पालिका द्वारा पानी का टैंकर लगवाया गया। अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने बताया कि ईद के त्योहार को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त मस्जिदों के आसपास तथा विशेषकर मुस्लिम बस्तियों के साथ समूचे नगर पालिका क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर विशेष साफ-सफाई एवं चूने का छिड़काव किया जा रहा है साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा ईद के दिन विभिन्न मुहल्लों में ताजे पानी की आपूर्ति भी टैंकरों से की जाएगी जिसकी देख-रेख के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल एवं अवर अभियन्ता जलकल शिवा नन्द वास्को को अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|