प्रयागराज: छात्रवृत्ति प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। आरए मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल तेलियरगंज में रविवार को शिवशक्ति छात्रवृत्ति प्रोत्साहन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाली दीपिका पाल, प्रतीक मौर्य और ईशा यादव को एक वर्ष की फीस माफी के साथ नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र, मेडल भेंटकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य शिखर सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता शादाब खान, राहुल बनर्जी, घनश्याम मास्टर, राजेश वर्मा, राशिद खान को सम्मानित किया। कार्यक्रम को डॉ. राजीव मिश्रा, आनंद घिल्डियाल, ओम प्रकाश शुक्ला, मधु यादव, एसएन विद्यार्थी, भरत भूषण, आर्य शेखर, गुफरान, प्रेमलता शुक्ला एवं हिना खान ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुभाष राठी एवं संचालन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |