मुंबई: कृष्णा हेगड़े ने कब्रिस्तान का काम रोकने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (शिंदे गुट) के उप नेता तथा प्रवक्ता व पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर सांताक्रुज पूर्व के कालीना चर्च रोड पर कब्रिस्तान का निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि करीब 15 दिन पहले यहां कब्रिस्तान के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे थे।
यहां आस-पास 3 स्कूल हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यह जगह दाऊद बोहरा कम्युनिटी के लिए आरक्षित है परंतु यहां इस कम्युनिटी के लोग नहीं रहते हैं। हेगड़े ने मुख्यमंत्री से कब्रिस्तान के निर्माण कार्य को रोकने तथा उसे निरस्त करने की मांग की है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |


%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
