लखनऊ: किताबें वितरित कर विधायक ने की शिक्षण सत्र की शुरुआत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इटौंजा। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौंजा में स्कूल चलो अभियान के तहत नए शिक्षण सत्र शुरू होने पर छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती शुक्ला, एआरपी अनुराग सिंह राठौर, राम सुरेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इससे पहले विधायक ने इटौंजा के हनुमंतपुर अटेसुवा स्थित रामा कॉवेंट इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में अथर्व दीक्षित, सर्वश्रेष्ठ छात्रा मानसी गौतम, कक्षाओं के मॉनिटर, अधिकतम उपस्थिति, हेड बॉय व गर्ल को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डीपी अशोक, विद्यालय प्रबंधक शिव सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |


