अयोध्या: मुंबई के मानस मंडलों द्वारा श्रीरामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारा होगा आयोजन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जय प्रकाश तिवारी

अयोध्या। मानस पाठ करने वाले मंडलों का संगठन, मानस परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री धाम अयोध्या में बड़े पैमाने पर श्री रामचरित मानस पाठ करने का संकल्प लिया गया है जिसके लिए 8 अप्रैल को मुंबई से कई संस्था के प्रतिनिधि अयोध्या के ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे जिसकी विदाई देने स्वय महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मनगंटीवार उपस्थिति रहेंगे। 



11, 12 अप्रैल को सुग्रीव किला में देश भर के मानस मंडल श्रीरामचरितमानस पाठ करेंग। पूर्णाहुति पर संतो, महंतो, संस्कृति के विद्यार्थियों के साथ साथ हजारों लोगों के लिए भंडारा आयोजित किया गया है। मानस परिवार सेवा ट्रस्ट  मुंबई में करोना काल में राशन वितरण हर वर्ष हजारों बच्चो को नोटबुक वितरित सहित तमाम सामाजिक कार्य करती है। बीमार व मृत्यु हुए मानस कलाकारों को आर्थिक सहायता देने का कार्य करती है।

वहीं पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह अखंड रामायण श्री राम चरित मानस पाठ का आयोजन श्री धाम अयोध्या के मंदिर निर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पबद्ध है जिसको लेकर हम सभी मानस प्रेमी और समस्त सनातनी हिन्दू धर्म के सहयोगी भक्त के सहयोग और स्नेह और प्यार आशिर्वाद से यह पुनीत कार्य करने के लिए अपने सहयोगी। पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में 6 दिन मानस परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। 



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt




*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें