मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित 55 हस्ती पद्म पुरस्कारो से सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित 55 हस्तियों को आज यहां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार शाम आयोजित समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में तीन हस्तियों को पद्म विभूषण, पांच को पद्मभूषण और 47 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए।
दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता की जगह पद्म विभूषण सम्मान लिया। डॉक्टर दिलीप महालानाबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक एसआर श्रीनिवास को भी प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
![]() |
| विज्ञापन |
%20%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A4%2055%20%E0%A4%B9%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AE%20%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8B%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)


