जौनपुर: संत निरंकारी मिशन 24 को करेगा रक्तदान श्रृंंखला का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: संत निरंकारी मिशन 24 को करेगा रक्तदान श्रृंंखला का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में होगा कार्यक्रम

जौनपुर। मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से 'मानव एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण हेतु संत निरंकारी मिशन की समाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भारत वर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्राांचों सहित मडि़यांहू पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर जैसे महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी रक्तदाता स्वेच्छापूर्वक सम्मिलित होकर 24 अप्रैल दिन सोमवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान करेंगे। यह जानकरी मिशन के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताते हुए कहा कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त करवाया, साथ ही समाज उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया जिनमें सादा शादियां, नशा मुक्ति एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। समाज के व्याप्त कुरीतियों के उस दौर के उपरांत बाबा हरदेव सिंह के प्रेरक संदेश ''रक्त नाडि़यों में बहे, न कि नालियों में'' द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली उसी प्रेरक संदेश को प्रत्येक निरंकारी भक्त मानवता के उपकार हेतु निरंतर उसे जीवंत रूप में अपनाकर लोक कल्याण हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह महा अभियान भारत में स्थापित संत निरंकारी मिशन की 99 जोन की लगभग सभी ब्राांच में आयोजित किया जाएगा। इन सभी रक्तदान शिविरों में रक्तदान से पूर्व की जाने वाली जांच एवं स्वच्छता की ओर विशेष रु प से ध्यान दिया जाएगा। रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहित करने हेतु सरकारी अस्पतालों से योग्य एवं प्रशिक्षित टीम आएगी। निश्चित रूप से लोक कल्याण के लिए चलाया जा रहा यह महाअभियान निरंकारी सतगुरु  माता सुदीक्षा महाराज की सेवा प्रदत्त सिखलायों को दशर््ााते हुए एकत्व एवं मानवता का दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है जिससे निरंकारी जगत का हर प्राणी प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहा है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ