जौनपुर: होली में मिट जाते हैं सारे भेदभाव:बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
![]() |
समारोह को संबोधित करते सांसद बीपी सरोज। |
नया सवेरा नेटवर्क
सांसद ने अमृत सरोवर तालाब का किया उद्घाटन
केराकत , जौनपुर। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी भेदभाव मिट जाया करते हैं। लोग सभी गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे से गले से मिलते हैं। जो सौहार्द का प्रतीक है। ग्राम परमानंदपुर में भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को होली की बधाई दिया तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण कारी योजनाओं की जिक्र करते हुए श्री सरोज ने कहा सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका वि·ाास की नीतियों पर चल रही है। जिसका समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज ने परमानंदपुर गांव में नव निर्मित अमृत सरोवर तालाब का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, जिलामंत्री डॉक्टर महेंद्र प्रजापति , जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव जी,समाज सेवी बब्बू सिंह , मृत्युंजय सिंह, सोनिया गिरी, संजय पाण्डेय, प्रदीप सिंह, अजय कुमार सोनकर, संजय सिंह, शिवाजी सिंह, हरिहर राजभर, विजय सोनकर शास्त्री, अखिलेश मौर्य प्रधान सिझवारा, चंदन सरोज, विजेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, सियालाल सरोज, सुबाष यादव फौजी, व अजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक परमानंदपुर प्रधान श्याम नारायण प्रजापति व जीतई राम प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
![]() |
विज्ञापन |