जौनपुर: आरक्षित वर्ग के लिए शुरू होगा नि:शुल्क प्रशिक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ें वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए सम्मिलित विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्वति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं। अर्ह अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों से विलम्बतम 27 मार्च तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार 28 मार्च को तथा अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 मार्च को प्रात: 10 बजे से शिक्षण एवं मार्ग दशर््ान केन्द्र जिला सेवायोजन कार्यालय में होगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता/जाति से सम्बन्धित मूल प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लायें। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

*Admission Open 2023-24  तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर  दिनेश प्रताप सिंह - अध्यक्ष  सत्य प्रकाश सिंह - प्रबन्धक  डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह - प्रधानाचार्य  #NayaSaveraNetwork*
Advt



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पायें लकी ड्रा कूपन | ज्योतिषि सलाह चाहे जहां से लें, पर असली रत्न गहना कोठी के यहां से ही लें | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ