नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिले में इंफ्लुएंजा के साथ कोरोना का नया केस भी मिला है। भोजूबीर निवासी 30 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवारवालों का सैंपल लिया है। महिला ज्ञानपुर के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संक्रमित होने की जानकारी भदोही सीएमओ को दे दी है।
महिला को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। उसने निजी लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है। वहीं स्वास्थ्य विभाग महिला की ट्रेवेल हिस्ट्री जुटा रहा है।
जिले में अभी कोरोना के छह सक्रिय केस है। सभी होम आइसोलेशन में हैं। आईएमएस बीएचयू के चिकित्सक प्रो. सुनीत सिंह ने बताया कि कोरेाना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि केस बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन सभी को करना चाहिए। अस्थमा, हृदय, सीओपीडी के मरीजों को ज्यादा सजगता की जरूरत है।
एच 3 एन 2 के मिले दो और मरीज
जिले में बीते दो दिनों में इंफ्लुएंजा एच3 एन2 वायरस के भी दो नए मरीज मिले हैं। दोनों बनारस के हैं। दोनों की स्थिति सामान्य है। हालांकि ये किस क्षेत्र के हैं, इसके बारे में विभाग नहीं बता रहा है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि 13 मार्च से अब तक 25 लोगों की जांच हुई है। इसमें बनारस के 19 और अन्य जिले के 6 लोग शामिल हैं। इनमें चार बनारस और एक अन्य जिले के मरीज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन मरीज अपने घर में हैं। जबकि दो बीएचयू अस्पताल में भर्ती हैं।
20 लाख लोगों को नहीं लगी बूस्टर डोज
जिले में 18 से 60 साल तक के 2971567 लोगों को पहली डोज लगी है। इसके सापेक्ष में महज 901422 लाख को बूस्टर डोज लगी है। यानी 2070145 लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से ऐसे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ