![]() |
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सीडीओ। |
नया सवेरा नेटवर्क
विधायक संग प्रशासनिक अधिकारियों ने किया विचार विमर्श
शाहगंज जौनपुर। शाहगंज महोत्सव के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सार्इं सार्इं सीलम तेजा ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजन की रु प रेखा को लेकर विचार विमशर््ा किया। स्थानीय रामलीला मैदान में आगामी 19 मार्च को प्रदेश सरकार के मंशानुरु प समाज कल्याण विभाग के द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में 75 पंडाल की व्यवस्था की गई है। जिसमें 501 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधेंगे। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस आयोजन में प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद विधायक समेत अन्य गणमान्य लोगों के पहुचने की बात बताई जा रही है। आयोजन में भारी संख्या में भीड जुटने की संभावना को लेकर तैयारियां रामलीला मैदान में शुरू हो चुकी है। मैदान को साफ व समतल किया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी सार्इं सीलम तेजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिप्रकाश मिश्रा, अपने अधिनस्थ के साथ आयोजन स्थल पहंुचे और तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते हुए व्यापक चर्चा की। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के साथ उन्होंने आयोजन की रु परेखा को लेकर विचार विमशर््ा किया। आयोजन स्थल पर वीवीआईपी, बीआईपी व अन्य गणमान्य जनों के साथ क्षेत्रीय जनता को बैठने व उनके लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानीय सेंट थामस इंटर कालेज में बनाए जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, मनोज यादव, हसन अब्बास, गोल्डी मिश्रा, अर्पित जायसवाल, शशि द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ