जौनपुर: सात वर्षों में चार हजार सर्प पकड़ने का बना रिकॉर्ड | #NayaSaveraNetwork
![]() |
फाइल फोटो सर्प मित्र सोनू पुजारी। |
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। क्षेत्र के भुतहा गांव निवासी सर्प मित्र सोनू पुजारी विगत 7 वर्षों से लगातार खतरों से खेल रहे हैं और जहरीले सर्प अजगर विषखोपड़ा आदि जहरीले जीव जंतु को पकड़कर लोगों की सुरक्षा करते हुए जंगल में सुरक्षित छोड़ देते हैं। अब तक 4 हजार से अधिक जहरीले सर्प जैसे कोबरा करैत और 1200 बिषखोपड़ा तथा 20 अजगर पकड़ चुके हैं। पकड़ने के बाद खतरों से खेलते हुए एक साथ दो सर्पों को अपने मुंह में भी दबा लेते हैं। उनके इस हैरतअंगेज कारनामे से हर कोई हतप्रभ है। प्रदेश में कोई भी ऐसा नहीं जो एक साथ अपने मुंह में दो सर्पों को दबा ले। किसी के भी घर मकान मे कभी भी जहरीले सर्प निकलते हैं तो सभी लोगों की जुबान से एक ही नाम निकलता है सोनू पुजारी सर्प मित्र जो वहां पहुंचकर सफलतापूर्वक खतरों से खेलते हुए सर्प को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ देते हैं। कुछ दिन पूर्व इन्होंने सराय हरखू में प्रधान लाडो श्रीवास्तव के घर पर कोबरा सर्प पकड़कर सभी लोगों को भयमुक्त किया और सर्प को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।