जौनपुर: समय सीमा के अंदर समस्याओं का करें निस्तारण:सीडीओ | #NayaSaveraNetwork
![]() |
लोगों की फरियाद सुनती केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा। |
नया सवेरा नेटवर्क
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी फरियाद
जौनपुर। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ सुपुर्द कर दिया। जमीन से संबंधति मामलों की अधिकता रही। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम की अध्यक्षता में तहसील सभागार शाहगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रभारी जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण कर दिया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी के समक्ष कुल 122 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से मौके पर ही 12 का निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उप जिलाधिकारी शाहगंज, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की फरियाद को सुना। इस अवसर पर पड़े 86 प्रार्थना पत्रों में 4 का ही निस्तारण किया गया। शेष 82 फरियादी खाली हाथ मायूस होकर वापस लौट गये। इस अवसर पर सीओ गौरव शर्मा, तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बदलापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्रीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम ने किया निरीक्षण। शनिवार को बदलापुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अछैबर चौहान ने राजस्व अभिलेखागार में ग्रामों के खसरा - खतौनी एवं अन्य अभिलेखों का निरिक्षण किया। समाधान दिवस पर आए 33 प्रार्थना पत्रों में 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के लिए सौंपा गया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |