जौनपुर निवासी डॉ. गौरव श्रीवास्तव झारखंड में बने असिस्टेंट प्रोफेसर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • झारखंड लोक सेवा आयोग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

जौनपुर। ओलंदगंज नखास निवासी सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के पुत्र डॉ. गौरव श्रीवास्तव का झारखंड लोक सेवा आयोग में अस्सिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है जिन्होंने डॉ गौरव ने लोक सेवा आयोग झारखंड रिजल्ट में टॉप किया है और उनकी नियुक्ति नीलाम्बर पीताम्बर विश्विद्यालय मेदिनीनगर झारखंड में हुआ है।

आज दोपहर में कायस्थ समाज के सभी संगठनों के लोगो ने डॉ गौरव श्रीवास्तव को उनके आवास पर सम्मानित किया व योग्य पुत्र बनाने में उनके पिता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव व माता उषा श्रीवास्तव को भी माल्यापर्ण स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।

डॉ. गौरव श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा कि समाज के लोगो ने जो सम्मान किया उनका आभारी हु व जौनपुर का नाम हमेशा रोशन करने का कार्य करूंगा।

कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ गौरव श्रीवास्तव ने जौनपुर का नाम गौरवान्वित किया है इससे नई पीढ़ी भी आगे बढ़ने की प्रेरणा लेगी। 

संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने कहा कि जौनपुर में जितने भी कायस्थ कही भी उच्च पदों पर नौकरी कर रहे है उन्हें योग्य बनाने में प्रमुख भूमिका वाले माता पिता समाज के लिए उदारहण हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि आज जो बच्चे पढ़ रहे है वे बच्चे उचित स्थान पर जगह बना रहे है जो अनुकरणीय हैं।

सम्मान समारोह में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव फूफा जी, प्रदेश प्रवक्ता व संगत पंगत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी,कायस्थ ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संपूर्णानंद अस्थाना ,संयोजक शशि श्रीवास्तव गुड्डू भइया, अभियोजन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव दुर्गेश श्रीवास्तव लेदुका,महासचिव संगत पंगत अजय वर्मा अज्जू, कोषाध्यक्ष संगत पंगत शरद श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव आडिटर सिविल कोर्ट,शिव शंकर श्रीवास्तव ऑडिटर कलेक्ट्रट, अमर श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव बंटू अनुपम श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव राजू,राकेश श्रीवास्तव लाइन बाजार,विपिन श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव श्याम जी श्रीवास्तव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार अनीश श्रीवास्तव, संजय सिंह अतुल जायसवाल सहित कायस्थ समाज के सभी संगठन के लोगो ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt





*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ