मुंबई: नवकुंभ द्वारा फागुन व बसंत पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में रविवार दिनांक 19 मार्च 2023 को संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी,सह-संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं सचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा धीर के संयोजन तथा सक्रिय सदस्य सीमा पाण्डेय नयन के उत्कृष्ट संचालन में फागुन मास के रंग बिरंगी बसंती बयार को यादगार बनाने हेतु राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित साहित्यकारों में ठाणे मुंबई से नरेंद्र कुमार मिश्र सुहृदय, नैनीताल से योगेश बहुगुणा योगी, रीवा उत्तर प्रदेश से कवि कुमार सुमित,गोंडा उत्तर प्रदेश से शिवाजी सेन, छत्तीसगढ़ से डॉक्टर बीना सिंह रागी, जमशेदपुर से श्यामल किशोर झा सुमन, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से मनोज द्विवेदी एवं भागलपुर बिहार से कुमार आशुतोष राजेश आशुतोष झा मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति देते हुए सुंदर-सुंदर गीतों,गजलों और मुक्तकों से पटल पर उपस्थित साहित्यकार श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। अंत में संस्था द्वारा आमंत्रित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)