प्रयागराज: महिला फांसी पर लटकी मिली, हत्या का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी हिना बेगम (22) शनिवार शाम को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या की है। मृतका का ससुराल और मायका दोनों लखनपुर में है।
पिता वसीम ने बताया कि दो साल पहले नूर आलम से बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से नूर आलम व उसके घरवाले हिना को मारते-पीटते थे। इसकी शिकायत वह हमेशा करती थी। शनिवार शाम चार बजे फांसी लगाने की सूचना उसके ससुरालवालों ने दी। हिना और नूरआलम की एक साल की बेटी है। नूरआलम मजदूरी करता है। धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।