हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें प्लांट बेस्ड फूड्स | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पावर प्लांट डे हर साल 7 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि प्लांट बेस्ड फूड्स के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। अगर आप इस डाइट को फॉलो करते हैं, तो आपको कई तरह से लाभ मिल सकते हैं। प्लांट बेस्ड फूड्स में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददiगार है। 

इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शाकाहारियों के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। प्लांट बेस्ड फूड्स प्रोटीन सहित आपको आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इसमें जस्ता, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करता है। तो आइए आपको पावर प्लांट डे पर इन फूड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।


बादाम 

कच्चा बादाम या भुना हुआ बादाम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में पया जाता है । यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसे कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है। प्लांट बेस्ड डाइट में आप बादाम को शामिल कर सकते हैं।

मुट्ठी भर बादाम खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह भूख नियंत्रण में सुधार करने और कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, जिंक सेहत के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए आहार में बादाम का दूध भी शामिल कर सकते हैं।

दाल 

दाल को प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। आपके किचन में कई तरह की दालें मौजूद होती है। जैसे- मूंग, मसूर, उड़द, चना, अरहर, राजमा आदि। ये सभी दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर में कई आवश्यक विटामिंस को पूरा करते हैं। 

नट्स

नट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स,प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हड्डियों की सेहत, वेट लॉस के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*ADMISSIONS OPEN FOR SESSION - 2023-24 | DALIMSS Sunbeam School - HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | NO MONTHLY FEES from PLAY GROUP to U.K.G. 35 SEATS AVAILABLE IN EACH CLASS. | CLASS PLAYGROUP TO UKG ONE TIME ADMISSION FEE | CLASS PLAY GROUP TO IX & XI (Sci. & Com.) | HURRY! BOOK YOUR SEAT NOW | Contact: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | Website: dalimssjaunpur.com | POWERED BY LEAD | Affiliation No.: 2131820 | School Code: 706042* Ad
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ