वाराणसी: काशी आगमन पर सिक्किम के राज्यपाल का स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर इंडिगो के विमान से पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का जोरदार स्वागत किया गया। गवर्नर बनने के बाद प्रथम काशी आगमन पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट किया।
राज्यपाल यहां से सड़क मार्ग से शहर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, अनुराग पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कौशल मिश्रा, बबलू मिश्रा, अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी, जयप्रकाश दुबे, श्रद्धा, पवन सिंह आदि रहे।