नया सवेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे वारण्टी,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 07/03/2023 उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह कर्म0गण के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मामूर था कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष उर्फ नन्हका पुत्र रामनारायण यादव निवासी ग्राम निकरोजपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र 35 वर्ष सम्बंधित मु0अ0सं0 18/23 धारा 376/506 भादवि को शम्भूगंज बाजार से समय 12.30 बजे दिन में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह,उ0नि0 करमुल्ला अली,हे0का0 नन्दलाल यादव,का0 उमेश यादव शामिल रहे।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ