![]() |
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते संस्था के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने रचनाएं सुनाकर किया मंत्रमुग्ध
जौनपुर। सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब द्वारा होली मिलन समारोह एवं राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के कवि गौरव चौहान और मंच संचालक दमदार बनारसी ने जनपद वासियों को आनंदित कर दिया। इसी आयोजन में मुख्य आयोजक नवीन कुमार सिंह ने 2021-22 का पुरस्कार समारोह भी सम्पादित किया। नेता जी लपेटे में फेम गौरव चौहान एवं दमदार बनारसी ने हास्य और वीर रस की कविताओं से समां बांध दिया। अतिथियों का स्वागत करते हुए संथा अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत कवियों के साथ श्याम बहादुर सिंह , कृष्ण कुमार मिश्रा , अमित पांडेय , मनीष चंद्र , विशाल गुप्ता, सुजीत अग्रहरि एवं विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कवियित्री अंकिता सिन्हा ने महिलाओं पर भावपूर्ण रचना सुनाई तो कुमार राघव की श्रृंगार रस की कविताओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया। दमदार बनारसी ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में खूब हंसाया।
श्याम बहादुर सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया और संस्था का आजीवन संरक्षक घोषित किया गया। वर्ष 2021-22 में अप्रतिम योगदान के लिए निवर्तमान अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह एवं सचिव मनीषचंद्र के द्वारा रविकांत जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, शिवांशु श्रीवास्तव को सम्मानित करने के साथ ही अमित पांडेय को सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में श्याम वर्मा , विवेक सेठी ,राजीव साहू , रविंद्र नाथ सिंह , संदीप पांडेय के अलावा अन्य लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ