नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है। इसबीच एक और दुखद खबर सामने आई है। ओडिशा की एक्ट्रेस-सिंगर रुचिस्मिता गुरु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस का शव रिश्तेदारों के घर संदिग्ध हालत में मिला है। यह आत्महत्या है या मर्डर, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
संदिग्ध हालत में मिला शव
रुचिस्मिता गुरु उड़ीसा की एक फेमस एक्ट्रेस और सिंगर थीं। वह मूल रूप से बलनगर कस्बे के तलपालीपाड़ा गांव की रहने वाली थी। लेकिन एक्ट्रेस रुचिस्मिता गुरु फिलहाल सूदापाड़ा गांव में अपने चाचा के घर रह रही थीं। वहीं, अब रुचिस्मिता का शव रिश्तेदारों के घर संदिग्ध हालत में मिला है। रुचिस्मिता गुरु ने कई हिट एल्बम गानों में एक्टिंग की है। रुचिस्मिता एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक अच्छी सिंगर भी थीं। रुचिस्मिता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। वह लगातार अपनी फोटो और सिंगिंग वीडियो भी शेयर कर रही थीं। उन्होंने अपने करियर में कई स्टेज शो किए हैं। इतनी कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने अच्छा खासा नाम कमा लिया था।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ