जौनपुर: कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री ने जिला जेल का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
![]() |
जिला जेल में बंदियों को उपदेश देते राज्यमंत्री धर्मवीर। |
नया सवेरा नेटवर्क
गीता के दोहे सुनाकर बंदियों को बताईं ज्ञानवर्धक बातें
महिलाओं संग निरूद्ध बच्चों में बांटे फल व अन्य सामान
जौनपुर। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने गुरूवार की पूर्वाह्न में जिला कारागार का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बन्दियों से सीधा संवाद कर बन्दियों में सुधार लाने के लिए गीता के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत कर समझाया तथा ज्ञानवर्धक बातें बतायीं कि किस प्रकार कोई व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार दु:ख व सुख प्राप्त करता है। मंत्री ने बन्दियों के घर से आने वाले मुलाकाती परिजन के सम्बन्ध में पूछा और कारागार में लम्बे समय से सजा काट रहे बन्दियों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। बन्दियों से गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य धर्मों से सम्बन्धित मंत्रो का जाप करने को कहा गया एवं जाप से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया साथ ही बन्दियों को व्यक्ति के द्वारा किये गये कर्मों के भोग के सम्बन्ध में भीष्म पितामाह एवं माण्डव्य ऋषि का एक एक उदाहरण देकर समझाया गया कि मनुष्य द्वारा किये गये कर्मों का अच्छा या बुरा फल धरती पर ही मिलता है। कारागार मे महिलाओं के साथ रह रहें बच्चों के बारे में बताया गया कि इन बच्चो का क्या दोष है ? या इनके द्वारा क्या पाप किया गया है कि वह जेल में निरूद्ध हैं। इस सम्बन्ध में मंत्री ने बताया कि यह पूर्व संस्कार की देन है। जिस कारण यह बच्चे जेल में है इसी प्रकार कारागार में निरूद्ध बन्दियों को भी पूर्व संस्कार की देन बताया। उनके द्वारा बन्दियों से अच्छे इंसान बनने के लिए व अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ मंत्रो को जाप करने के लिए कहा गया और साथ ही यह भी कहा गया कि आप जब भी कारागार से छूटकर बाहर जायें एक अच्छे इंसान की तरह दूसरो से व्यवहार करें और अपना जीवन अच्छे इंसान की तरह बितायें। मंत्री द्वारा बन्दियों को कौशल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिये जाने हेतु एवं बन्दियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु विशेष ध्यान देने की बात कही गयी ताकि कारागार से बाहर जाने के उपरान्त वें स्वावलम्बी बन सकें। जिससे अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके बाद मंत्री ने जेल में निरूद्ध सभी 42 महिला बन्दियों को दिनचर्या में आने वाली आवश्यक वस्तुओं (साबुन, तेल, कंघी, सेनेटरी पैड, टूथब्राश, टूथपेस्ट आदि) का किट वितरित किया एवं महिला बन्दियों के साथ निरूद्ध सभी 6 बच्चो को कपड़े, चॉकलेट व फल वितरित किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)

