जौनपुर: महोत्सव में उप मुख्यमंत्री के न आने से मायूस दिखे कार्यकर्ता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। सर्वधर्म सामुहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के किन्हीं कारणों से आगमन न होने से मायूस दिखे कार्यकर्ता व डिप्टी सीएम के न आने की खबर सुनकर भीड़ धीरे-धीरे कार्यक्रम स्थल से हटने लगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी उपमुख्यमंत्री के न आने से कम हो गयी। मुख्यमंत्री का आगमन रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे शाहगंज के सेण्ट थामस इंटर के प्रांगण में हेलीपैड से होना था। सेंट थामस इंटर कालेज से कार से 11:40 पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहंुचना था। जहां उनके आगमन से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद किया गया है। उपमुख्यमंत्री के न आने की खबर से कार्यक्रम स्थल से भीड़ कम होने लगी।
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent