जौनपुर: कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण:आचार्य पवन | #NayaSaveraNetwork
![]() |
श्रीमदभागवत कथा में जुटे श्रद्धालुगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन जुटे श्रद्धालु
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के रनापुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य श्री पवन देव महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री रामजन्म भूमि अयोध्या से पधारे महाराज द्वारा कथा का श्रद्धालु रसपान कर रहे हैं। सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य श्री पवन देव महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कृष्ण जन्म कथा के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान वर्णन किया।श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा बीच-बीच में सुनाए गए भजन पर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। बसुंधरा पर नारायण ने अवतरण लेकर गौ माता की सेवा किया। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मानस पुण्य तो सिद्ध होते हैं। परंतु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में हरी नाम से ही जीव का कल्याण हो जाता है। मुख्य यजमान पंडित कडेडिन पाण्डेय, विजय नाथ पाण्डेय ने व्यासपीठ की आरती उतारी। वही राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, व सीएमओ डॉ अनिल पाण्डेय ने आये हुए श्रद्धालुओं की सेवाभाव में पलक पावड़े बिछाए रहे। इस मौके पर महिमाकांत दुबे, श्री श्याम पाण्डेय, जज सिंह अन्ना, उमेश जायसवाल प्रधान, केके दुबे, संजय सिंह, सूर्यमणि उपाध्याय, प्रकाश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |