लखनऊ: पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जूदेव सबसे कम उम्र में विधानसभा के सदस्य चुने गए थे और लगातार कई बार विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने प्रदेश के गृह राज्यमंत्री का पद भी संभाला था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने जूदेव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक संवेदना व्यक्त की है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व. जूदेव मेरे सबसे निकटतम मित्रों में थे। उनका संपूर्ण जीवन जनता के लिए समर्पित रहा। इतनी बड़ी रियासत का प्रतिनिधित्व करते हुए उनमें कभी तनिक भी अहंकार नहीं रहा।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |