जौनपुर: डॉ.अंजू सिंह राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड से सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
![]() |
डॉ.अंजू सिंह प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते हुए। |
नया सवेरा नेटवर्क
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में रक्तदान पर दिया जोर
बदलापुर जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर निफा (नेशनल इंटिग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्टस एंड एक्टिविस्टस ) द्वारा 75 दिनों तक देश में लगातार चलाए गये स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में भाग लेने वाले सभी प्रांतो के एनजीओ/ संस्था प्रमुखों को स्वैच्छिक रक्तदान एवं सम्मान समारोह के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन डॉ. मंगलसेन आडिटोरियम करनाल, हरियाणा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खट्टर ने किया। जनपद जौनपुर से ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ की सचिव/प्रबंधक डॉ. अंजू सिंह को राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष भी डॉ अंजू सिंह / ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति को वल्र्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड का पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और निफा के तहत इंटरनेशनल लाईफ सेवर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य थीम पूरे देश में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने पर जोर देना था ताकि देश रक्तदान के क्षेत्र में आत्म निर्भर बन सके । प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि वि·ा में सबसे अधिक युवा हमारे देश में हैं अगर चार सालो में एक बार एक व्यक्ति रक्तदान करता है तब भी हमारी आवश्यकताएं पूरी हो जाएगी। उन्होंने नवयुवकों से नशा से दूर रहने की सलाह दी। डॉ. अंजू सिंह संस्था प्रमुख ठाकुरबाडी महिला कल्याण विकास समिति सिंगरामऊ ने सम्मेलन से वापस आने पर क्षेत्र के लोगो से रक्तदान के लिए बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने की अपील की।

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
