जौनपुर के हिमांशु को बीआरएस ने दी बड़ी जिम्मेदारी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस ) समिति ने  तेजतर्रार युवा नेता हिमांशु तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। हिमांशु तिवारी 31 वर्षीय युवा राजनीतिक नेता हैं। उन्होंने वाराणसी से कंप्यूटर में मास्टर्स किया है। वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं। 2015 से, वह राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। 

वे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चला रहे थे और किसान आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय में भूमिका निभाई। वह 2020-2021 में संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा थे, और एसकेएम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे जो मुखर रूप एसकेएम जिसने तीन किसान विरोधी कानूनों का मुखर विरोध किया। हिमांशु ने बिहार के चंपारण से उत्तर प्रदेश के बनारस तक 21 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ किया और जन जागरण पदयात्रा में हजारों लोगों को जुटाया। वर्तमान में वह टीम केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) का हिस्सा हैं। बीआरएस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में, वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस पार्टी) के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*सावधान! स्वर्ण आभूषणों की ठगी से बचें। HUID कोड वाले आभूषण सिर्फ गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ के यहां से ही खरीदें। हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ