प्रयागराज: देवी के कालरात्रि स्वरूप का किया गया दर्शन-पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का पूजन-अर्चन किया गया। भोर में मंदिरों के पट खुलते ही भक्तों ने विधिविधान से आरती पूजन कर कल्याण की कामना की। घरों में श्रद्धालुओं ने देवी का पूजन-अर्चन किया।
सिद्धपीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी, अलोपशंकरी देवी, समया माई मंदिर, मुट्ठीगंज कालीबाड़ी, कटरा कालीबाड़ी में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। नवरात्र का समापन 30 मार्च को होगा। नवमी पर घरों में कन्या पूजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से देवी मंदिरों में देवी गीतों की प्रस्तुति भी की गई। ललिता देवी में लोक कलाकारों ने मां भगवती की महिमा का बखान किया।
कल्याणी देवी में रामायण कथा की प्रस्तुति की गई। ललिता देवी में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। पंडित हरि मोहन वर्मा ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की आराधना की गई। अलोपशंकरी देवी में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
%20%E0%A4%AA.jpg)
