ठाणे: जनभाषा के अध्यक्ष रामप्यारे रघुवंशी साहित्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

ठाणे: जनभाषा के अध्यक्ष रामप्यारे रघुवंशी साहित्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे । महानगर मुंबई की सामाजिक एवं साहित्यिक राष्ट्रीय संस्था काव्य सृजन परिवार का होली स्नेह सम्मेलन वेरंगुला केंद्र हाल,मीरा रोड में संपन्न हुआ।जिसमें थाना,मुंबई,नवी मुंबई के तमाम जाने-माने शायर,कवि,साहित्यकारों तथा पत्रकारों ने शिरकत किया।सम्मानित अतिथि के रूप में भारतीय जनभाषा प्रचार समिति,ठाणे के संस्थापक अध्यक्ष,श्रेष्ठ वक्ता, समाजसेवी और वरिष्ठ साहित्यकार रामप्यारे सिंह 'रघुवंशी' मंच पर विराजमान थे,जिन्हें काव्यसृजन परिवार द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु ...‌ साहित्य रत्नाकर... से सम्मानित किया गया।रामप्यारे सिंह 'रघुवशी' पिछले 32 वर्षों से साहित्यिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति, ठाणे के संस्थापक अध्यक्ष हैं और यह संस्था पिछले32 वर्षों से अनवरत रूप से ठाणे में निर्विवाद रूप से साहित्य सेवा का कार्य कर रही है।यह संस्था ठाणे- मुंबई की तमाम पुरानी संस्थाओं में से एक है।संस्था बहुत सारे नवांकुरों को अपने मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए जानी जाती है। संस्था अपने उद्देश्य में काफी सफल रही है और ठाणे-मुंबई की तमाम मित्र संस्थाओं से बेहतरीन ताल मेल बनाने में कामयाब रही है।ठाणे में कार्यरत संगीत साहित्य मंच,हृदयांगन साहित्य संस्थान,भारतीय साहित्य सेवा परिषद,नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान, भारतीय जनभाषा प्रचार समिति एक साथ साहित्य सेवा में सतत  प्रयत्नशील हैं जो साहित्य जगत के लिए बेहतर उपलब्धि के रूप में जानी जाती है।रघुवंशी ने मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप को बताया कि संस्था काव्य-गोष्ठी का प्रति माह आयोजन एवं देश के कोने कोने से आए विशिष्ट साहित्यकारों के सानिध्य में भव्य‌ कवि सम्मेलन का आयोजन करती रही है।बीच बीच में गद्य और काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर कवियों एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत करती रही है। जनभाषा के मंच पर अबतक आए प्रख्यात साहित्यकारों में आ.मंगल नसीम(दिल्ली), अशोक अंजुम (अलीगढ़),मृदुला अरुण(नवी दिल्ली),दीक्षित दनकौरी,आ.लक्ष्मण दुबे प्रमुख रहे हैं। रघुवंशी को उक्त सम्मान पाने पर महानगर की सभी साहित्य संस्थाओं के साथ साथ जन भाषा के सभी पदाधिकारी, काव्यसृजन अध्यक्ष‌ शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, संचालक- अंजनी द्विवेदी,सचिव-लालबहादुर यादव 'कमल,' श्रीधर मिश्र, सुरेन्द्र दुबे अनुज जौनपुरी तथा टीम के अन्य सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी।

*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ