जौनपुर: शीतला माता के दर्शन को उमड़े भक्त, भोर से ही लगने लगे मां के जयकारे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल शीतला चौकियां में सोमवार को मां शीतला माता के दर्शन के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा। वासंतिक नवरात्र का छटा दिन मां कात्यायनी देवी का पूजन किया गया। मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा ने भोर साढ़े चार बजे मां शीतला की भव्य आरती किया। तत्पश्चात भक्तो ने मां के जयकारे के साथ दर्शन पूजन पाठ आरंभ किया। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी स्वरूपा के दर्शन किए।
नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
शीतला चौकियां में सोमवर को कड़ाही, पुजन, मुंडन, जनेऊ संस्कार करने वालो का तांता लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मेला छेत्र में में पुलिस पीएसी बल तैनात रही।
| %20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg) | 
| Advt | 
.jpeg)



%20%E0%A4%AA.jpg)
